जो लोग सिगरेट से छुटकारा चाहते हैं और अपनी जिंदगी को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो कुछ बातों को अपनाकर
सिगरेट छोड़ी जा सकती है। क्योंकि कोई भी लत धीरे-धीरे ही छूटती है, इसलिए धर्य से काम लें। वहीं, इससे छुटकारा पाने के लिए दृढ़-इच्छाशक्ति होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण बातें भी ध्यान में रखना जरूरी हैं।
आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है...
- यह प्रण करें कि अमुक तारीख से धूम्रपान छोड़ देंगे। एकदम से नहीं पर धीरे-धीरे इसे छोड़ें, जैसे आप एक दिन में आठ सिगरेट पीते हैं तो हर हफ्ते एक सिगरेट कम करते जाएं।
- खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करें, कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपका ध्यान भटकेगा नहीं और धूम्रपान की लत नियंत्रित रहेगी।
- मिंट्स, हार्ड कैंडी, गाजर, च्युइंगम व सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है। जब आप किसी अन्य चीज का सेवन करेंगे तो धूम्रपान के लिए प्रेरित नहीं हो पाएंगे।
- भरपूर पानी पिएं, ताकि शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों से निजात मिल सके।
- दोस्त, सहकर्मी और परिवार के जो सदस्य धूम्रपान करते हैं, उनसे सदैव दूरी बनाए रखें। नहीं तो आप अपने संकल्प में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।







